जमीनी रंजिश में दुकान पर बैठे युवक को पीटा : घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर में दुकान पर बैठ एक युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खिजरपुर निवासी रेशमपाल पुत्र रामस्वरूप सिंह उर्फ जीतू मिस्त्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 21 अगस्त की दोपहर 12 बजे करीब अपनी दुकान पर आ रहा था। तभी गांव का ही बादल पुत्र शेर सिंह व अन्शू पुत्र पन्नालाल निवासी गारवगढ़ी ने जमीनी रंजिश को लेकर उसे गाली गलौज देते हुए लात घूसो से बुरी तरह मारापीटा। जिसके बाद जब वह अपनी दुकान पर अपनी जान बचाकर पहुंचा तो कुछ समय पश्चात आरोपी बादल दोबारा दुकान पर आया तथा उसको दोबारा मारा पीटा । जिसका वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









