बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौत ,मचा कोहराम : फरीदाबाद से बाइक पर सवार होकर एटा जा रहा था युवक : टोली पर हुआ हादसा

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौत ,मचा कोहराम : फरीदाबाद से बाइक पर सवार होकर एटा जा रहा था युवक : टोली पर हुआ हादस

सिकंदराराऊ। फरीदाबाद से बाइक पर सवार होकर एटा जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार वाहन ने बीती रात एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव टोली के निकट रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जाता है कि 35 वर्षीय अमित शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा निवासी श्याम नगर गांधी मार्ग जनपद एटा फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और वह शनिवार की रात्रि को अपनी बाइक से फरीदाबाद से एटा स्थित अपने घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार गांव टोली के समीप पहुंचा। तभी एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में चीत्कार मच गया और वह भी मौके पर पहुंच गए। मृतक अमित अपने पीछे दो बच्चे एवं पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment