बकायन में हुई दो पक्षों में मारपीट एवं पथराव में अभियोग हुआ पंजीकृत : दोनों पक्ष से 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले एवं पथराव भी हुआ। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का भरकस प्रयास किया। किंतु दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने में आमदा थे। उक्त मामले उपनिरीक्षक ने कोतवाली में दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को गांव बकायन में कुछ लोग एक दूसरे के ऊपर ईट पत्थर मार रहे है । सूचना पर तत्काल पुलिस भी मौके पर गई । पुलिसकर्मियों ने देखा कि दो गुटों द्वारा विवाद हो रहा था। दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल रहे थे और पथराव भी हो रहा था । पथराव के चलते गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भाग रहे थे । मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का भरकस प्रयास किया । किंतु दोनों पक्ष नहीं माने तथा एक दूसरे पर मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने प्रथम पक्ष से रामबाबू पुत्र इन्द्र पाल ,रक्षपाल पुत्र नेत्रपाल ,मुरारी पुत्र नेत्रपाल,हीरा लाल पुत्र रामबाबू , हुब्ब लाल पुत्र पूरन सिंह,बलदेव पुत्र नेत्रपाल , द्वितीय पक्ष से गौरव पुत्र भोले सिंह, रजनीश पुत्र रामप्रसाद ,राजीव पुत्र रामप्रसाद , रेशमपाल पुत्र सत्यदेव निवासीगण गांव बकायन को रविवार को अभियोग पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment