सेठ पी.सी. बागला महाविद्यालय में आरोग्य को हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

हाथरस। सेठ पी.सी. बागला महाविद्यालय के कला संकाय द्वारा आरोग्य उपचार संस्थान मथुरा के तत्वावधान में महाविद्यालय के नवीन सेमिनार हॉल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर ने किया।

 

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही व्यक्ति की कार्यक्षमता का आधार हैं। बदलती जीवनशैली में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में आरोग्य उपचार संस्थान के निदेशक दारासिंह ने महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी परामर्श दिया। उन्होंने बिना औषधियों के स्वस्थ रहने के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए एक्यूप्रेशर चिकित्सा के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने शरीर के विभिन्न एक्यूप्रेशर बिंदुओं के बारे में जानकारी देते हुए इनके माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. चन्द्रशेखर रावल ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति सजगता प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिकता होनी चाहिए। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, व्यायाम तथा प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है।।

इस अवसर पर प्रो. सुनन्दा महाजन, प्रो. सन्दीप बंसल, प्रो. राजेश कुमार (वाणिज्य), प्रो. प्रीति वर्मा, प्रो. के.एन. त्रिपाठी, प्रो. सत्यदेव पचौरी, प्रो. एम.पी. सिंह, प्रो. साहब सिंह, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. विमलेश, डॉ. हरिओम सारस्वत, मो. दानिश, डॉ. पप्पू चौधरी, डॉ. प्रेमकिशोर, बृजेश सिंह कुशवाहा, डॉ. वीरेश कुमार शर्मा, विशाल कुमार, शुभंकर पाण्डेय, डॉ. विजयदीप, डॉ. सुशील कुमार, डॉ . महेश कुमार, डॉ. कमलेश कुशवाहा, डॉ. निखिल मिश्र, डॉ . हुकुम सिंह, डा. विनय वर्मा, अंकिता, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, ऋषिकांत, रूपेन्द्र राजपूत एवं दिवम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment