सेवा और अध्यात्म का संगम बना रक्तदान शिविर

हाथरस। निस्वार्थ सेवा संस्थान एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पूज्य दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन तपस्या धाम तरफरा रोड पर किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में भोले बाबा को माल्यार्पण तथा सामूहिक शिव स्तुति के साथ हुआ। इसके बाद दोनों संस्थाओं से जुड़े सदस्यों, ब्रह्माकुमारी बहनों एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता की।
कार्यक्रम की संरक्षक राजयोगिनी बीके सीता दीदी ने कहा कि दादी प्रकाशमणि जी ने अपना जीवन मानवता की सेवा और विश्व कल्याण के लिए समर्पित किया। उनकी पुण्य स्मृति में रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन बचाने का प्रयास उनके सेवा-संदेश को आगे बढ़ाने का सुंदर माध्यम है।कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर बीके भावना दीदी ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी को भी कभी भी पड़ सकती है। इसलिए स्वस्थ लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।। निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रक्त का सामूहिक योगदान समाज की एकजुटता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण है।


इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, विशाल सोनी, सुनील कुमार तथा राजयोगिनी बीके सीमा दीदी, बीके बबीता बहन, बीके रश्मि बहन, बीके सुमित भाई, बीके रेनू बहन, राधा बहन एवं कमलेश बहन उपस्थित थे।।
चिकित्सा टीम में एलटी संजय शर्मा, एलटी कमलेश, गोपाल, एसएन ऋचा सेंगर, अटेंडेंट शमसीर खान एवं संजीव कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। शिविर ने सेवा, अध्यात्म और सामाजिक जिम्मेदारी के समन्वय का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment