सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला पथवारी गेट में नामजदों ने घर में घुसकर एक बेवा महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला पथवारी गेट निवासी अनीता पत्नी स्व० मोहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 अगस्त की सुबह 5.30 बजे करीब वह अपने घर से रोज की भांति अपने दूसरे मकान पर गाय को चारा गई थी। तभी महेश पुत्र खूब सिंह ,शकुन्तला पत्नी महेश , शिवा पुत्र महेश गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











