प्लॉट की सफाई कर रहे दलित को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के कस्बानुमा गांव कचौरा में नामजदों ने प्लॉट की सफाई कर रहे एक दलित को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों द्वारा उसे जाति सूचक गालियां देकर अपमानित भी किया गया । पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव कचौरा निवासी नीरज कुमार पुत्र कुंवरपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह दलित है । 20 अगस्त की दोहर 3 बजे करीब वह अपने खाली प्लॉट की सफाई कर रहा था । तभी गांव के ही जितेन्द्र, मनवीर, मुकेश पुत्रगण सुरेन्द्र सिहं अपने बहनोई के साथ उसके प्लॉट पर पहुंचे और जातिसूचक शब्द कहकर गाली गलौज करने लगे और कहने लगे कि इस जगह पर हम कब्जा करेंगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों, सरिया एवं लोहे की रॉड से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment