
किशोरी को ले गया युवक
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18 अगस्त की सुबह उसकी पत्नी बाजार गई थी। इस दौरान घर पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। सुबह 10 बजे करीब उसे अज्ञात युवक अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।








