पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी ने थामा राम पार्टी का दामन: बने जिला उपाध्यक्ष : पार्टी ने अन्य पदाधिकारी भी किए घोषित:पार्टी संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

हाथरस। नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी ने यूजीसी क़ानून व सवर्णों के हित को देखते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी का दामन थाम लिया है और पार्टी की मजबूती को लेकर संकल्प व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी में पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी की सवर्णों के प्रति सक्रियता को देखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एड.के निर्देशन पर पार्टी जिलाध्यक्ष पं. विजय कुमार शर्मा व पार्टी महासचिव /प्रभारी निशांत उपाध्याय की संस्तुति पर पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी को जनपद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी बसपा से पूर्व सभासद रह चुके हैं और उन्होंने अब अपनी आस्था राम पार्टी में व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी द्वारा पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी के अलावा पार्टी संगठन को विस्तार देते हुए पवन कुमार शर्मा को जिला मंत्री सैनिक प्रकोष्ठ, देव प्रताप सिंह जिला मंत्री युवा मोर्चा, अमित कुमार वार्ष्णेय जिला मंत्री व्यापार प्रकोष्ठ, प्रवीण कुमार शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष मुरसान, पवन कुमार अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष मुरसान, ललित उपाध्याय नगर मंत्री हाथरस, गोपाल नगर मंत्री हाथरस तथा तुषार गौड सोशल मीडिया प्रभारी वार्ड 26 के पदों पर मनोनीत किए गए हैं और उक्त सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों शुभचिन्तकों द्वारा भारी हर्ष व्यक्त किया गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment