जायंट्स ग्रुप पहल ने हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव:कई कार्यक्रम

हाथरस।जायंट्स ग्रुप ऑफ पहल की अध्यक्ष श्रीमती नीति बर्मन एवं सचिव श्रीमती ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय रिसॉर्ट में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में सदस्यों ने हरे रंग की थीम के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम, क्विज एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों को तीज पर्व के महत्व एवं हमारी संस्कृति में इसके विशेष स्थान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।हरे रंग की थीम में सजी-संवरी सभी सदस्याएँ बेहद आकर्षक लग रही थीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग, हंसी-खुशी और आपसी सौहार्द का माहौल रहा।


कार्यक्रम में गुंजन दीक्षित, सीमा वार्ष्णेय, लीना, तृप्ता, सुमनलता, रूपा, सरोज गर्ग, रेखा बंसल, दीक्षा, इच्छा, बबीता, वंदना, पूजा, अर्चना, रेखा अग्रवाल, नीतू, मीनाक्षी, अंजू अग्रवाल, सरिता, दीपा, सीमा गोयल, संगीता एवं निशा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थीं।कार्यक्रम ने सभी के मन में तीज की उमंग के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण और पौधारोपण का सुंदर संदेश भी दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment