
सिकंदराराऊ । गंगाघाट सोरों जी कांवड़ लेकर जा रहे तीन कांवड़ियों को मंगलवार को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कासगंज रोड स्थित हबीबपुर के निकट टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से तीनों घायल कांवड़ियों को रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह रामकिशोर ,महेश , हेतराम निवासीगण गांव बाजाबीड़ा जिला दौसा राजस्थान गंगाघाट सोरों जी कांवड़ लेकर लौट रहे थे। जैसे ही कांवड़िया कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर के समीप पहुंचे। तभी तेज गति से विपरीत दिशा में आ रही एक फॉर्च्यूनर कार ने तीनों कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने तत्काल घायल तीनों कांवड़ियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायल कांवड़ियों को रेफर कर दिया गया।












