गाय से टकराई बाइक ,युवक हुआ घायल

सिकंदराराऊ । अलीगढ़ रोड स्थित गांव नगला हरी के निकट बीती रात्रि एक बाइक सवार गाय से टकरा गया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।


बताया जाता है कि मोहल्ला करीम नगर थाना सिकंदराराऊ निवासी सोहेल सोमवार की रात्रि को बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अलीगढ़ रोड स्थित गांव नगला हरी के समीप पहुंचा। तभी बाइक के सामने एक गाय आ गई। जिससे बाइक टकरा गई । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचर के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment