हाथरस। जनपद के नागरिकों को बहुत ही किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती व सुलभ एंव चिकित्सा सुविधाओं पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं कल 2 अगस्त से मिलना शुरू हो जायेंगी। मरीजों व आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर और एसआरएच मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर द्घारा नई विशेष स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ कल 2 अगस्त को किया जा रहा है। विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी रामकुमार अग्रवाल नमकीन वालों द्वारा किया जाएगा।
श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर द्वारा शहर में कई स्थानों पर रजिस्ट्रेशन केंद्र भी बनाए गए हैं, जिससे कि स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ लेने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो । जनपद भर के लोगों व मरीजों को बेहतर व सर्व सुविधा युक्त अच्छी व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से शहर में श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर द्वारा एसआरएच मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंव ट्रॉमा सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में ऐतिहासिक स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत ओपीडी मात्र 50 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके अलावा पैथोलॉजी जांच पर 50 प्रतिशत, दवाइयों की खरीद पर 20 प्रतिशत और आईपीडी उपचार पर 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जायेगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को निर्धारित रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के अध्यक्ष बृजेश गोयल व महामंत्री अमित गोयल तथा कोषाध्यक्ष गौरव तायल तथा एसआरएच हॉस्पिटल के डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल ने बताया है कि शहर के आगरा रोड स्थित एसआरएच मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का भव्य शुभारंभ कल 2 अगस्त को सुबह 11बजे होगा और उद्घाटन शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी रामकुमार अग्रवाल नमकीन वालों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि मरीजों की सुविधा हेतु शहर में कई स्थानों पर रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक लोग अपने रजिस्ट्रेशन करा कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं व छूट में लाभ प्राप्त कर सकेंगे।












