बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 10 को सादाबाद से करेंगे चुनावी शंखनाद

सादाबाद में भव्य स्वागत व बहुजन समाज की एकता, शक्ति और संगठन के ऐतिहासिक प्रदर्शन की तैयारियां

सादाबाद।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं और इसी क्रम में कस्बा स्थित शेरपुर में पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। 10 अगस्त को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के आगमन की तैयारी है और इस मौके पर बसपा अपने विधानसभा चुनावों की विधिवत शुभारंभ करेंगी और इस मौके पर ऐतिहासिक जनसैलाब की तैयारी तेज कर दी गई हैं।


बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आगामी 10 अगस्त को जनपद की 79-सादाबाद विधानसभा में आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियाँ पूरे जोश के साथ जारी हैं। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय अति महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं मुख्य मंडल प्रभारी बाबू मुनकाद अली , मुख्य मंडल प्रभारी गोरेलाल जाटव , रणवीर सिंह कश्यप , अनिल बघेल , जिलाध्यक्ष राजकपूर सहित मंडल, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक में 10 अगस्त को होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के सादाबाद आगमन पर सम्मेलन को अभूतपूर्व जनसैलाब में बदलकर इतिहास रचा जाएगा।।
बैठक में मुख्य अतिथि मुनकाद अली ने दावा किया कि 10 अगस्त को सादाबाद में होने वाले विशाल सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद हाथरस से चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुनकाद अली ने स्पष्ट किया कि इस बार बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने बूथ को मजबूत करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का आग्रह किया।

बैठक में 10 अगस्त को सादाबाद में प्रस्तावित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटी गईं। गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।


वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आकाश आनंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment