संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650 वीं जन्म जयंती को भव्यता दिव्यता से मानने को लेकर : जिले की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत: पूरे जिले में भ्रमण करेगी रथयात्रा
हाथरस। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बनारस से पूज्य संत रविदास जी की जन्मस्थली की मिट्टी से युक्त कलश लेने हाथरस से गए भाजपा पदाधिकारी आज बनारस से कलश लेकर रथयात्रा के साथ जनपद पहुंचे और जनपद की सीमा पर कलश लेकर आए रथ व भाजपा पदाधिकारियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, मंडल अध्यक्ष सादाबाद अंकुश गौड, डॉ. भूपेंद्र कुमार, अमित चौधरी, सुनील पाराशर आदि लोगों ने सादाबाद में जनपद की सीमा पर पहुंच कर रथ का और बनारस से कलश लेकर आए अभियान के सह संयोजक अरविंद दिवाकर, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम चौधरी व सभासद रवि कुशवाहा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और संत रविदास जी की जय हो के गर्मजोशी से नारे लगाए गये।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, सद्भाव और मानवता के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह पावन कलश यात्रा जिले भर में निकाली जा रही है। यह यात्रा गाँव-गाँव जाकर समाज को एकता और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी संदेश देगी।
अभियान की संयोजिका व भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य ने बताया कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जन्मस्थली की मिट्टी से युक्त कलश लेकर आया हुआ रथ जनपद के सभी मंडलों में भ्रमण करेगा। जनपद के प्रमुख मंदिरों पर धर्माचार्यों की उपस्थिति में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।। अभियान संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रदेश एवं देश में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। हाथरस में भी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है।












