अग्रवाल सभा के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां जोरों पर : नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त: 16 को चुनाव मतदान

हाथरस- 31 जुलाई। श्री अग्रवाल सभा के द्विवर्षीय चुनाव को लेकर सरगर्मियां में शुरू हो गई हैं और सभा के चुनाव को विधिवत तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु चुनाव कमेटी द्वारा सभा के चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। वही चुनाव में भाग लेने वाले लोगों द्वारा नामांकन पत्रों की खरीद आदि की जाने लगी है।। श्री अग्रवाल सभा के आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले दिवार्षिक चुनाव के लिए गठित चुनाव समिति के रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट, विजय कृष्ण गर्ग, राकेश बंसल हींग वाले, दीपेश अग्रवाल सर्राफ तथा देवेंद्र गोयल रंग वालों ने जानकारी देते हुए बताया है कि चुनाव समिति द्वारा निर्वाचन को लेकर आवश्यक नियम तथा जानकारी जारी कर दी गई है।जिसके तहत नामांकन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू कर दी गई है और और नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 अगस्त को होगी तथा 7 अगस्त को नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि है और मतदान 16 अगस्त को आयोजित होगा। एक अग्रबंधु केवल एक ही पद के लिए नामांकन कर सकता है।

उन्होंने बताया है कि केवल वही व्यक्ति मतदान का पात्र है, जिसका स्वयं या अपनी फर्म का मतदाता सूची में नाम हो व उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। मतदान स्थल पर प्रवेश हेतु चुनावी प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है और यह चुनाव प्रवेश पत्र किसी सदस्य को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है।। उन्होंने बताया है चुनाव में जिन पदों पर चुनाव होना है उनके लिए नामांकन धनराशि निर्धारित की गई है जिसमें अध्यक्ष पद हेतु 5100 रुपये, महामंत्री पद हेतु 3100 रुपए, कोषाध्यक्ष पद हेतु 3100 रुपए , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु ₹2100, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु ₹2100, मंत्री पद हेतु ₹2100 तथा संयुक्त मंत्री पद हेतु ₹2100 की राशि निर्धारित की गई है और नामांकन के समय निर्धारित राशि जमा करनी होगी जो किसी भी दशा में वापसी योग्य नहीं होगी तथा अध्यक्ष पद हेतु 35 वर्ष से अधिक आयु होना अनिवार्य है। चुनाव में नामांकन हेतु 2 वर्ष कार्यकारिणी का अनुभव होना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया है कि श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री पदों पर चुनाव श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज चावड़ गेट पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा और किसी भी आपत्ति की स्थिति में चुनाव समिति का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment