सिकन्द्राराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव भरतपुर में गाली गलौज का विरोध करने पर नामजदों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की पत्नी ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भरतपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी ज्ञान सिंह दुकान से कुछ सामान लेकर घर आ रही थी। तभी घर के बाहर बैठे गांव के ही अरविन्द पुत्र राधेश्याम, विपिन पुत्र हरवीर सिंह ,सत्यपाल व विजयपाल पुत्रगण राजवीर सिंह उसे देख गाली गलौज करने लगे। इतने में उसका पुत्र दीपू एवं पति भी आ गए और जब पिता पुत्र ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से दोनों पिता पुत्र पर हमला बोल दिया। जिससे पिता पुत्र लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









