अराजक तत्वों ने दो देव प्रतिमाओं को किया खंडित , मंदिर से घंटा एवं दान पात्र में रखे रुपए किए पार

घटना से ग्रामीणों में पनपा आक्रोश पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर किया शांत

सिकंदराराऊ। हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया में बीती रात अराजक तत्वों ने एक मंदिर में दो देव प्रतिमाओं को तोड़फोड़ कर खंडित कर दिया । अराजक तत्व मंदिर से घंटा और दान पेटी में रखे रुपये भी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह मंदिर पहुंचने पर हुई । घटना से ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
बताया जाता है कि गांव नगला गड़रिया में महामाई मां देवी भगवती का मंदिर है। गुरुवार की रात्रि को अराजक तत्वों ने धावा बोल दिया। अराजक तत्वों ने मंदिर परिसर के बाहर स्थापित दो देवताओं की प्रतिमाओं पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर खंडित कर दिया। वहीं अराजक तत्वों ने गांव के ही एक अन्य मंदिर का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया।
शुक्रवार को सुबह मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों की घटना की जानकारी हुई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस अराजक तत्वों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment