रितु सिरोही सादाबाद व शिवप्रकाश सासनी के बने एसडीम

हाथरस। शासन द्वारा गत दिनों पीसीएस अधिकारियों के किए गए तबादलों के क्रम में जनपद से चार एसडीएम के स्थानांतरण के बाद आज अन्य जनपदों से तबादला होकर आए दो एसडीएम को जिलाधिकारी द्वारा नए कार्य क्षेत्र पर तैनाती दी गई है।। जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रितु सिरोही को तहसील सादाबाद तथा डिप्टी कलेक्टर शिवप्रकाश यादव को तहसील सासनी के उप जिलाधिकारी के रूप में तैनाती दी गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment