सिकंदराराऊ । गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में 19 जुलाई की प्रातः भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर होगा। मनोहारी पुष्पों से सुज्जित रथ पर भगवान अपने भाई एवं बहन के साथ भक्तों को दर्शन देंगे। यात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुजरेगी। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन श्री बांके बिहारी मंदिर पर पहुंचकर होगा। आयोजक यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं । आयोजकों ने श्रद्धालुओं से यात्रा में बढ़चढ़ सहभागिता करने की अपील की है।









