मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की जुलाई माह की मासिक जिला बैठक बुधवार को जिला कार्यालय, पुष्पांजलि में महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी तथा माननीय एमएलसी अशोक कटारिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बूथों को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करें। वहीं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को मथुरा-वृंदावन विधानसभा एवं गोवर्धन विधानसभा के विधानसभावार बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। गोवर्धन विधानसभा में 401 बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियां, जबकि मथुरा-वृंदावन विधानसभा में 509 बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियां सम्मेलन में भाग लेंगी। इन सम्मेलनों में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण तथा चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। संचालन महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया।
बैठक में महामंत्री विनीत शर्मा ज्ञानेंद्र राणा संजय शर्मा रामकिशन पाठक ललित गौतम चंद्रपाल कुंतल मलय राठौर जिला मीडिया प्रभारी पूजा चौधरी दीपक गोला अंकुर गुर्जर मनोज ठाकुर सौनोठ परशुराम सिंह पूनम वाल्मीकि बलराम शर्मा शुभम ठाकुर मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल नितिन कौशिक लोकेश निषाद राजू चौधरी जितेंद्र वार्ष्णेय प्रकाश गौड़ सुनील तरकर करतार सिंह कान्हा शर्मा सतेंद्र सिरोही हाकिम सिंह टीटू अजय सिंह राजावत अश्वनी सैनी आदि मौजूद थे महानगर के जिला पदाधिकारी, सह पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।









