हाथरस। उ.प्र.शासन के निर्देश पर कल 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत मेण्डू को 2444 पेड़ लगाने का लक्ष्य मिला है। ईओ नगर पंचायत द्वारा अपने पत्र 8 जुलाई द्वारा समस्त सभासदों को सुबह 10 बजे उपस्थित होने का आदेश दिया गया था।परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण है कि निर्धारित समय पर नगर पंचायत कार्यालय बंद मिला।। बताया जाता है अधिशासी अधिकारी व एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। मात्र 3 सभासद ही उपस्थित थे।

पौधा तो थे, लेकिन वह ताले में बंद थे और न कोई व्यवस्था थी। एक पेड़ माँ के नाम का कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा।भाजपा के नामित सभासद महेश चन्द्र वर्मा , संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरकार वृक्षारोपण पर करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी ही गंभीर नहीं हैं। ये पर्यावरण से खिलवाड़ है और शासकीय आदेशों की अवहेलना है।।
सभासदों ने मांग की है कि जिलाधिकारी व शासन इस मामले की जाँच कराकर दोषी ईओ के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।









