हाथरस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा को समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से उनके तमाम समर्थकों, शुभचिंतकों तथा सपा कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा का आज पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल द्वारा अपने आवास पर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने उनको नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान नवनियुक्त सपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश का मैं पूरी तरह से पालन करूंगा और जनपद की तीनों विधानसभाओ की सीटों को जिताने का कार्य करेंगे और कुशवाहा समाज को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का कार्य करेंगे।
इसी क्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा के आने से समाजवादी पार्टी मजबूत होगी और सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने कहा है कि समाजवादी पार्टी में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और अगड़ा सभी का सम्मान रखा जाएगा और समाजवादी पार्टी अबके 2027 में सरकार बनाने जा रही है।
स्वागत सम्मान करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, नरेश दिवाकर जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, शंकरलाल कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, चौधरी धर्मवीर सिंह, सीताराम सविता, शिवा भारती, सुनील कुमार, सुरेश जादौन ब्लॉक अध्यक्ष सासनी, पिंटू दिवाकर, भोजराज सिंह कुशवाहा, आरती, सनी, योगेश कुमार प्रधान नगला फतेला, जयप्रकाश कुशवाहा सुरंगपुरा, पूर्व प्रधान पप्पू नगला बिहारी, उमेश कुमार कुशवाहा कातिब सीयलखेड़ा, साहब सिंह कुशवाहा, रानू सिसोदिया, कैलाश ठेनुआ, पूरन सिंह कुशवाहा, हरीश प्रधान बरसै आदि उपस्थित थे I









