हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री एवं नगर पालिका परिषद के मनोनीत सभासद संजय सक्सेना के बड़े भाई राजेंद्र कुमार सक्सेना का आज सुबह निधन हो जाने से उनके परिजनों, समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।
शहर के मधुगढ़ी रोड रानी मिल के सामने निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला महामंत्री एवं पालिका के मनोनीत सभासद संजय सक्सेना के बड़े भाई राजेंद्र कुमार सक्सेना पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इसी अस्वस्थता के चलते आज सुबह करीब 7 बजे उनका घर पर ही निधन हो गया। वह करीब 70 वर्ष के थे तथा काफी सरल एवं मधुर व्यक्तित्व के थे।स्वर्गीय राजेंद्र कुमार सक्सेना अपने पीछे पांच पुत्री व एक पुत्र अजय सक्सेना सहित पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गये हैं और उनके निधन की खबर पाकर उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
स्वर्गीय राजेंद्र कुमार सक्सेना का अंतिम दाह संस्कार आज शहर के इगलास अड्डा स्थित पत्थर वाली शमशान भूमि पर किया गया, जहां पर उन्हें मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र अजय सक्सेना द्वारा दी गई। इस दौरान उनकी अंतिम शवयात्रा में जहां सभी वर्गों के लोग शामिल थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।। स्वर्गीय राजेंद्र कुमार सक्सेना के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक एवं संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण कराने की प्रार्थना की है।












