पुलिस मुठभेड़ में ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार: दोनों पैरों में लगी गोली

हाथरस। एसओजी टीम, थाना हाथरस जंक्शन एवं थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत हतीसा पुल के पास कैलाश ढाबे के सामने रोड पर हुई फायरिंग की घटना करने वाले 25 हजार रूपये के इनामिया 1 आरोपी मोना ठाकुर से हुई पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जबाबी फायरिंग में आरोपी मोना ठाकुर के दौनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया तथा मुठभेड के दौरान आमने-सामने हुई फायरिंग में पुलिस की गाडी व थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लग गई। उसके कब्जे से 1 तमंचा 2 जिंदा, 3 खोखा कारतूस 315 बोर एवं एक कार होन्डा अमेज बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक गत 18 जून को थाना हाथरस गेट पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत कैलाश ढाबे पर छोटू राणा व उसके अन्य साथियों एवं शानू व उसके साथियों द्वारा एक दूसरे पर फायरिंग कर दी है । जिसके सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसओजी एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीमों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना में शामिल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक इसी क्रम में आज गठित पुलिस टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत रूहेरी फाटक से रतनगढ़ी वाले रास्ते में दो पक्षों में आपस में फायरिंग की घटना में शामिल 25 हजार रूपये के इनामिया आरोपी मोना ठाकुर से मथुरा बरेली हाइवे पर मेण्डू रुहेरी रोड के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जबाबी फायरिंग में आरोपी मोना ठाकुर के दौनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार किया गया तथा मुठभेड के दौरान आमने-सामने हुई फायरिंग में पुलिस की गाडी व थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है । घायल मोना ठाकुर को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया ।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोना ठाकुर उर्फ सचप्रताप सिंह पुत्र रहीश पाल निवासी नगला इमलिया के विरूद्ध ह्त्या, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट , हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट आदि संगीन धाराओ मे जनपद के विभिन्न थानो मे करीब 2 दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा मोना ठाकुर थाना हाथरस जंक्शन का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और कई बार जेल जा चुका है।
गिऱफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट नितिन कसाना मय टीम, धीरज गौतम प्रभारी एसओजी मय टीम, थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी ललित शर्मा मय टीम शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment