धोखाधड़ी कर महिला से ठगे 75 हजार:शिकायत

हाथरस। हसायन कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कोलियान निवासी एक महिला किरन देवी पत्नी अशोक कुमार के साथ दो लोगों ने मुकददमा खत्म कराने की बात करते हुए अपनी बातों में फंसाकर धोखाधड़ी करते हुए 75 हजार रुपए धोखाधड़ी कर ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला जब कोतवाली पहुंची और जानकारी की तो पता चला कि उसके साथ दोनों लोगों ने 75 हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी की है।। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत करते हुए दोनों आरोपियों से रुपए वापस कराने व दोनों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है। महिला के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों में एक आरोपी खुद को एक संगठन का पूर्व जिला महासचिव बताता है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment