डॉक्टर्स डे पर स्वापो ने किया चिकित्सकों का सम्मान

हाथरस। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर स्वापो संस्था शाखा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चिकित्सकों के समाज के प्रति समर्पण, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चिकित्सकों ने भी संस्था के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में स्वापो संस्था के संस्थापक कपिल अग्रवाल , जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना तथा जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment