हसायन। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत दादा श्री मेघ सिंह बघेल आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज, सूसामई नगला रति में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित बघेल द्वारा विद्यालय परिसर में हरी-भरी वाटिका लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वन विभाग से सेक्शन प्रभारी हसायन अली हसन, सेक्शन प्रभारी सिकन्द्राराऊ सर्वेश कुमार, बीट प्रभारी चंद्रपाल सिंह, नीरज , अवनीश , विनय और ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार के सर्वश्री सत्येंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार, पूरन सिंह, रामबाबू सिंह, डालचंद सिंह, ललित , अजय कुमार, महेंद्र , सुरेश , रमेश एवं समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थीं।
इस मौके पर वृक्षारोपण अभियान को लेकर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। आइए, वन महोत्सव सप्ताह में अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरती माँ को हरा-भरा बनाएं। आपका एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदान बनेगा।









