महिला को बुरी नीयत से दबोचने का आरोपी गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गुरुवार को महिला को बुरी नीयत से दबोचने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त मामले में पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 29 जून की शाम 6 बजे करीब अपने खेत पर मक्का की रखवाली कर रही थी और उसके ससुर एवं चचिया ससुर दूसरे खेत पर थे। तभी फैसल पुत्र निजाम निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम थाना सिकंदराराऊ आया और उसे बुरी नीयत से दबोच लिया । आरोपी उसे जबरन खेत में खींचने लगा। पीड़िता द्वारा शोर गुल करने कर लोगों को आता देख आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी । पुलिस ने गुरुवार को आरोपी फैसल को कस्बा के पंत चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment