पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर लोगों को काटकर किया घायल

पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर लोगों को काटकर किया घायल

 

सिकंदराराऊ । भीषण पड़ रही गर्मी में कुत्ते भी खूंखार हो रहे हैं। लगातार कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कुत्ते आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी क्रम में कस्बा के मंडी गांधीगंज एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। पागल कुत्ता अब तक दर्जन भर लोगों को काट चुका है। जिससे लोगों में खलबली मची हुई है। पागल कुत्ते के हमलों के कारण भय का माहौल है।

बताया जाता है कि मंडी गांधीगंज में इन दिनों एक पागल कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है । पागल कुत्ता राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है। गुरुवार को भी पागल कुत्ते ने एक 12 वर्षीय आर्यन ,प्रतीक , सोनू ,मोहित समेत

कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिससे लोगों में भय व्याप्त है। कुत्ते के आतंक से लोग दहशत में हैं। लोगों ने शीघ्र कार्रवाई न होने पर बड़े हादसे और रेबीज संक्रमण फैलने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को सूचित किया है। किंतु नगर पालिका द्वारा कुत्ते को पकड़ने के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है । जिससे प्रशासन के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है। मंडी गांधीगंज के लोगो ने प्रशासन से तत्काल अभियान चलाकर पागल कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment