जिले की सर्वश्रेष्ठ करदाता फर्मों को किया भामाशाह सम्मान से सम्मानित

दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष में जीएसटी विभाग ने व्यापारी कल्याण दिवस पर

हाथरस। राज्य कर विभाग (जीएसटी) द्वारा दानवीर भामाशाह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्‍य मे व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में अग्रवाल सेवा सदन आगरा रोड पर आयोजित किया गया।। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायिका श्रीमती अंजुला माहौर, विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर तथा भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता उपस्थित थे तथा सभागार में व्‍यपारियों बंधुओं को संबोधित किया गया। इस आयोजन में जनपद के समस्‍त व्‍यापार मण्‍डल व उद्योग संगठन के पदाधिकारियों एव सदस्‍यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। व्‍यापार एवं उद्योग संगठन की ओर से देवेन्‍द्र मोहता, प्रदीप गोयल, मनोज अग्रवाल राया वाले, सुरेश अग्रवाल, अनिल वार्ष्‍णेय तेल वाले, तरूण पंकज, सुरेद्र वार्ष्‍णेय, विजय वार्ष्णेय उपस्थित थे। इसके साथ ही राज्य कर कार्यालय के उपायुक्त आर.के.सिंह, उपायुक्त पी. के. गुप्ता, सहायक आयुक्त मयंक जैन, राज्य कर अधिकारी नीरज कुमार, आशीष यादव तथा जनपद के व्यापारी बन्धु, अधिवक्तागण एवं सी.ए तथा विभाग के समस्‍त कर्मचारी उपस्थित थे ।


उक्त कार्यक्रम में जनपद के सर्वश्रेष्ठ करदाता एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में योगदान करने वाली कुल 9 फर्मो/ व्यापारियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया गया। सम्मानित की गई फर्मो में 1.5 करोड़ तक के टर्नओवर की दो फर्मो सर्वश्री भक्ति सेल्स कारपोरेशन के स्‍वामी विवक शर्मा तथा अजय कुमार शर्मा, 1.5 से 5 करोड़ तक के टर्नओवर की फर्मो मे सर्वश्री नरसिंह इंटरप्राइजेज के स्‍वामी कन्‍हैया लाल वर्मा, उत्तम इंटरप्राइजेज के स्‍वामी उत्‍तर राय, 5 से 50 करोड़ तक के टर्नओवर वाली फर्मो मे से सर्वश्री प्रदीप जनरल स्टोर के स्‍वामी प्रदीप कुमार अग्रवाल तथा आर. आर.सुपर राइडर्स के स्‍वामी आशीष मंगल , 50 से 100 करोड़ के टर्नओवर की फर्मो मे सर्वश्री मोहन केमिकल के स्‍वामी सागर वार्ष्‍णेय तथा महाराजा ऑटो वर्ल्ड के स्‍वामी गौरव सेकसरिया एवं 100 करोड़ से अधिक टर्नओवर की फर्मो मे से सर्वश्री बाबा फूड्स प्रोडक्टस के स्‍वामी धीरेन्‍द्र कुमार वार्ष्‍णेय को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभागार में बड़ी संख्या में व्यापारीगणो द्वारा उपस्थित रहते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया। सभागार में अधिकारीगण, व्यापारीगण एवं नागरिकों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई।। उपायुक्त राज्यकर आर. के. सिंह द्वारा आज के व्यापारियों की तुलना दानवीर भामाशाह से करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा सभी का आभार व्यक्त किया गया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति सुरेंद्र वार्ष्णेय नमकीन वाले, नन्नूमल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश रंगीला, राजकुमार वर्मा, मनोज अग्रवाल राया वाले, कपिल अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, प्रवीण वाष्र्णेय, सुनील अग्रवाल, गौरव सेकसरिया, अनूप अग्रवाल, श्रीमती मीरा माहेश्वरी, सुनीत आर्य, प्रदीप बंसल, कन्हैयालाल शर्मा, बृजेश वशिष्ठ, श्रीमती दीप्ति वार्ष्णेय, नवीन गुप्ता एपेक्स, संचय गुप्ता देव, योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, चंदन वार्ष्णेय, विपुल सिंघानिया, जयपाल सिंह चौहान, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री कमलकांत दोबरावाल सहित जनपद भर के व्यापारी बंधु मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment