सासनी में भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का जोरदार स्वागत

सासनी-30 जून। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा के प्रथम बार सासनी स्थित अपने आवास आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, संजय सक्सैना, विपुल लुहारिया, अनुराग अग्निहोत्री, अंकित गौड़, अमित भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, विशेष कर्दम, राकेश शर्मा, विकास शर्मा, अनुज भार्गव, अनुज चौधरी, सुशील प्रभाकर, विक्रम जादौन, कोमल तोमर, ध्रुव शर्मा, सचिन सठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने यतेंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की शुभकामनाएँ दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment