सीएम योगी के आगमन को लेकर 28 को जिले में रहेगा रूट डायवर्ट

हाथरस-। मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार योगी आदित्यनाथ के 28 जून को जनपद हाथरस आगमन व भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में रूट डायवर्जन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के 28 जून को हाथरस जनपद आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में रूट डायवर्जन किया गया है और पुलिस प्रशासन के मुताबिक जेड प्लस श्रेणी एवं एनएसजी कवर से आच्छादित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को ग्राम सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में 28 जून को भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कराये जाने की आवश्यकता है ।

उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत 28 जून को प्रातः 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था / रूट डायवर्जन रहेगा। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे तथा कोई अप्रिय घटना न हो ।
जनपद कासगंज,एटा,अलीगढ से आने वाले बडे, मध्यम वाहन पंत चौराहा कोतवाली सिकन्द्राराऊ से अपने गंतव्य के लिये डायवर्ट किये जायेंगे । प्रातः 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हाथरस की तरफ आने वाले भारी वाहन पूर्णतय प्रतिबन्धित रहेगें।जनपद अलीगढ़, सासनी से आने वाले बडे, मध्यम वाहन विजयगढ़ चौराहा जनपद अलीगढ़ से अपने गंतव्य के लिये डायवर्ट किये जायेंगे । प्रातः 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हाथरस की तरफ आने वाले भारी वाहन पूर्णतय प्रतिबन्धित रहेगें ।जनपद मथुरा की तरफ से सिकन्द्राराऊ की तरफ जाने वाले बडे व मध्यम वाहन रुहेरी पुल के नीचे /वाहनपुर से अपने गंतव्य के लिये डायवर्ट किये जायेंगे। आपातकालीन वाहन(एम्बुलेन्स,फायर ब्रिग्रेड आदि) को आवश्यकतानुसार रूट के हिसाब से जाने की अनुमति होगी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment