हसायन। कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा का भारतीय जनता पार्टी के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक व प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने स्वागत सम्मान किया गया। इसके साथ भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष ठाकुर आशीष सिंह , भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौधरी , मन्ना चौधरी , मथुरापुर प्रधान गजेंद्र सिंह , बकायन प्रधान राजवीर सिंह बघेल, बरसामई प्रधान नीरज , आरडी शर्मा , विपिन शर्मा आदि ने भी पटका पहनाकर तथा छविचित्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनायें दी गईं।









