सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव गोपालपुर में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोपालपुर निवासी नरेश चन्द्र पुत्र सोरन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने खेत पर समर चलाने गया था, तभी सुदेश कुमार व कैलाश पुत्रगण मेहरवान सिंह निवासी गांव नगला उदैया थाना हसायन अपने तीन-चार अज्ञात के साथ एक ट्रैक्टर में एक राय मशवरा होकर हाथो में लाठी डण्डो को लेकर आए और उसके समर के जाने वाले रास्ते को जबरन जोतने लगे । जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









