जनपद हाथरस के विकास खंड सासनी की ग्राम पंचायत लूटसान पीएम सूर्यघर योजना में चयनित

हाथरस। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद हाथरस की ग्राम पंचायत लूटसान, विकास खंड सासनी का चयन किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी, हाथरस द्वारा निदेशक यूपी नेडा, उत्तर प्रदेश को प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि शासन एवं विभागीय निर्देशों के अनुपालन में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सौर प्रणाली की स्थापना हेतु ग्राम पंचायत का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम मे की ग्राम पंचायत योजना के लिए चयनित करते हुए आवश्यक सूचनाएं निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध करा दी गई हैं।

इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को नई दिशा प्राप्त होगी।

जिला प्रशासन एवं नेडा विभाग द्वारा योजना से संबंधित आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment