बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, घायल

sikandrarau kotwali
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित अगसौली चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुलदीप सेठी पुत्र सतेंद्र सेठी निवासी मोहल्ला गली शिवालय जिला कासगंज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 14 जून की सुबह 11:50 बजे करीब उसका भाई धर्मेंद्र सेठी अपने साथी नासिर पुत्र अमान निवासी बिलराम थाना ढोलना जनपद कासगंज के साथ बाइक पर सवार होकर कासगंज से सिकंदराराऊ को आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार अगसौली चौराहे के समीप पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment