युवती को बहला फुसलाकर ले गए दो युवक


सिकंदराराऊ । थाना हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नामजद अपने एक साथी के साथ मिलकर बहला फुसलाकर ले गया। युवती के भाई ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 18 वर्षीय बहन को 18 जून की रात्रि 11 बजे करीब गौतम पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव हमीरपुर थाना मिरहची जनपद एटा अपने साथी केशव पुत्र यतेन्द्र सिंह निवासी गांव सिंधौली थाना हसायन के साथ मिलकर अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment