नामजदों ने परिवार को पीटा, रिपोर्ट

sikandrarau kotwali
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जिमिसपुर निवासी बबलू पुत्र सुभाषचन्द्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 20 जून की सुबह 11.45 बजे करीब गांव ही बदन सिंह पुत्र कुंवरपाल ,कैलाश पुत्र बदन सिह, अभिषेक पुत्र रमेश, अमन पुत्र महेशचन्द्र, आकाश पुत्र रमेश उसके प्लॉट पर जबरन मिट्टी डाल रहे थे। मिट्टी डालने का जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर भाई अल्पेश भाई , पिता सुभाष व मां पूजा देवी उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया । तमंचे से फायर करते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment