जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार को पीटकर किया घायल

sikandrarau kotwali
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महारी में नामजदों ने जमीन के बंटवारे को लेकर एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला महारी निवासी साहिल पुत्र पुष्प कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18 जून की रात्रि 10 बजे करीब जमीन के बँटवारे को लेकर गांव के ही गंगा सिंह पुत्र वीरी सिंह पवन ,सन्तोष पुत्रगण गंगा सिंह, अजय पुत्र राजकुमार गाली गलौज करते हुए आए। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं लोहे की सरिया से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके पिता पुष्प कुमार, बहन नीतू को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले हे जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment