विद्युत करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत

हाथरस थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मंस्या में बीती रात्रि को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिवार में भारी कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।।
बताया जाता है थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव नगला मंस्या में घर के अंदर चल रहे कूलर में करंट प्रवाहित होने और 9 वर्षीय बच्ची वैष्णवी पुत्री बनी सिंह ने किसी तरह कूलर को छू लिया और करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। बताया जाता है बालिका काफी देर तक घर में अचेत अवस्था में पड़ी रही।परिवार के सदस्यों ने जब उसे बेहोशी की हालत में देखा, तो तुरंत उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल भी ले गए, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में भारी कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment