जिला हाथरस टेंट, लाईट, कैटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश पण्डा बने प्रदेश उपाध्यक्षःस्वागत


हाथरस। जिला हाथरस टेंट, लाईट, कैटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिएशन की बैठक स्थित कोठीवाल धर्मशाला अलीगढ़ रोड गांधी पार्क के सामने मुरारीलाल पचैरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन आरसी नरूला ने किया। जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पं. शीलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आज जिला हाथरस टेंट लाईट व्यापारी एसो. के भाइयों के लिये विशेष गौरव का दिन है। टेंट व्यापारी एसो. के जिलाध्यक्ष अवधेश पंडा को कानपुर में प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर नियुक्ति पत्र मंच पर सौंपकर सम्मानित किया गया है। इसी श्रृंखला में जिला हाथरस टेंट, लाईट व्यापारी एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष अवधेश पंडा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर उनका उत्साह के साथ गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान समारोह किया गया।
स्वागत समारोह के बाद जिलाध्यक्ष/प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं जिला हाथरस टेंट, लाईट, कैटर्स व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मैं जो भी हूँ सभी की मदद व जनसंगठन के बल से हूँ। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी का पद है जिसमें सभी का और अधिक तन, मन धन के सहयोग की जरूरत है और मैं पूर्ण विश्वास देता हूं कि सभी के हर सुख दुःख में तत्परता से खड़ा रहूंगा और सभी का आभार व धन्यवाद करता हूं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सभी से अपील करते हुए कहा कि आगामी 19 व 20 सितम्बर को ग्रेटर नोएडा में होने जा रहे महाधिवेशन को विशाल भव्य, उत्कर्षक सफल बनाना है।
इस मौके पर गोपाल, आशीष शर्मा, अनिल कुमार सिंह, विनीत कुमार वाष्र्णेय, हरिशंकर कुशवाहा, रेशम सिंह, अनिल दीक्षित, मुरारीलाल पचैरी, हरिमोहन पाठक, पवन शर्मा, संजय कुशवाहा बिजली वाले, विष्णु शर्मा सादाबाद, प्रदीप मोहन पाठक, शीलेंद्र कुमार शर्मा, जौली पंडित, स्वामीदास हलवाई, हरीकिशोर नरूला, राजकुमार फ्लॉवर डेकोरेटर्स, रवेंद्र सिंह सौंकिया फूल वाले, रिंकू कश्यप लाईट वाले आदि तमाम व्यापारी बंधु मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment