ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष एवं टीम का किया जोरदार स्वाग

हाथरस- 15 जनवरी। ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित का शहर के आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित कॉलोनी पर जोरदार भव्य स्वागत व सम्मान किया गया और भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा को ऐतिहासिक रूप से निकलने का संकल्प भी लिया।। शहर के आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित संस्कार सिटी काॅलीनी के संस्थापक हर्ष उपाध्याय के साथ साथ दिनेश देशमुख एड़, कपिल मोहन गौड एड़, संजय जैसवाल आदि ने ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित के साथ साथ कृष्णबिहारी शर्मा कुलकुल, शंभूनाथ पुरोहित, प्रशान्त शर्मा पूर्व अध्यक्ष, अरविंद वशिष्ठ एड़, सुशील गौड, करन शर्मा, गोविंद शर्मा आदि का काॅलौनी पर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर समस्त विप्र बन्धुओं द्वारा भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा को भव्य बनाने के साथ-साथ शोभायात्रा में विप्र बन्धुओं की भारी सहभागिता को लेकर समाज से अनुरोध किया गया कि इस बार शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को ऐतिहासिक रूप दें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment