
हाथरस- 15 जनवरी। समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) द्वारा मकर संक्रांति के पावन एवं पुण्य अवसर पर नेहरू कॉलोनी स्थित माता रानी के मंदिर परिसर में सेवा भाव से सामाजिक कार्य का आयोजन किया गया।।
इस अवसर पर संस्था द्वारा आसपास के ज़रूरतमंद एवं असहाय भाई-बहनों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल, टोपे, हाथ के दस्ताने एवं अन्य आवश्यक सामिग्री का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने पूर्ण श्रद्धा एवं मानव सेवा की भावना के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न कराया।
कार्यक्रम के दौरान नगर उपाध्यक्ष केशवलाल अरोड़ा ने कहा कि स्वापो संस्था सदैव समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए तत्पर रहती है और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी।। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीकृष्ण अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।इस सेवा कार्य में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का भी सराहनीय सहयोग रहा।









