हाथरस में बीजेपी को बड़ा झटका हेमंत सेंगर ने साथियों संग की कांग्रेस में घर वापसी

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के अभियान के तहत हाथरस में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी छोड़कर हेमंत सेंगर ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सोमवार को आयोजित कार्रक्रम में हेमंत सेंगर ने कहा कि वह बीजेपी की विचारधारा से सहमत नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में व्यापारी वर्ग की भारी दुर्दशा हो रही है और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से काम नहीं किया जा रहा है। उनके साथ कृष्ण कांत शर्मा एडवोकेट, पवन कुशवाह, जितेन्द्र सिंह चैधरी, चिराग सेंगर और वेद प्रकाश कुशवाह सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment

दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं,मुकेश चौहान,जिला उपाध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी हाथरस जीवन आयुर्वेद भवन,(उच्च कोटि शास्त्रोक्त एवं पेटेंट,आयुर्वेदिक दवा के निर्माता एवं थोक विक्रेता),नगला सरदार (कचौरा) सिकंदराराऊ