सिकंदराराऊ । कस्बा के जी टी रोड स्थित रामबाग मंदिर के सामने एक टेंट की दुकान के बाहर खड़ी बाइक को चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी अल्फरान पुत्र दिलशाद ने दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे करीब उसने अपनी बाइक को टेंट की दुकान के बाहर खड़ी की थी ।इस दौरान मौका पाकर चोर बाइक को पार कर ले गए। कुछ देर बाद जब युवक वापस लौटा तो बाइक वहां नहीं मिली।पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है।










