हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) का कारवां अब बढ़ता ही जा रहा है और संगठन से तमाम लोग जुड़ते ही जा रहे हैं। वही संगठन द्वारा नए लोगों को संगठन में दायित्व देकर उन्हें संगठन की मजबूती हेतु कार्य करने को निर्देशित कर मैदान में भेजा जा रहा है।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी निरंतर जनपद में संगठन का विस्तार क्रम जारी रखते हुये पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा जिला महासचिव /प्रभारी निशांत उपाध्याय के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एड. व जिलाध्यक्ष विजय कुमार की संस्तुति से की गई है।प्रभारी निशांत उपाध्याय का कहना है कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी जनपद की तीनों विधानसभाओं में बूथ से लेकर जिला तक अपने पदाधिकारी निरन्तर जोड़ने का क्रम जारी है।जल्द ही तीनों विधानसभाओं पर पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी द्वारा संगठन से जुड़े नए लोगों को दायित्व देकर संगठन का विस्तार किया गया है और पार्टी द्वारा जयनारायण शर्मा को जिला मंत्री ,संजय कुमार जैन को जिला मीडिया प्रभारी,अतुल कुमार अग्निहोत्री को युवा मोर्चा जिला मंत्री, कल्पना पाठक को जिला कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, संदीप शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रभात शर्मा नगर कार्यकारिणी सदस्य तथा मुकेश कुमार को ग्राम संयोजक गांव जगीपुर सासनी बनाया गया है।












