त्रिभैरवनाथ सिद्धपीठ मंदिर से कंकाली देवी तक निकाली भव्य पदयात्रा

हाथरस। त्रिभैरवनाथ सिद्ध पीठ मंदिर रमनपुर रोड कैलाश नगर से अश्विनी माह शुक्ल पक्ष रविवार को माऊलीदेवी त्रिभैरवनाथ पर प्रातः काल हवन यज्ञ प्रारंभ हुआ तथा काली मां को डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी तथा भक्तजनों द्वारा भेंट अर्पित की गई।
विधि विधान के साथ पूजन अर्चन, आरती वंदन सामूहिक रूप से शरद माहेश्वरी भाजपा उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र, डॉली माहौर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रामेश्वर उपाध्याय ब्लॉक प्रमुख मुरसान, वासुदेव माहौर, डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी द्वारा फीता काटकर पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। सत्येंद्र स्वरुप शर्मा मुख्य व्यवस्थापक, सौरभ वर्मा, तनू वर्मा, इंजी. देव स्वरूप शर्मा द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का पीत पटिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।पवन दिवाकर सभासद का व्यवस्था में सहयोग रहा तथा सभी भक्तजनों द्वारा माता रानी के जयकारों व सामूहिक रूप से महिलाओं द्वारा माता रानी के भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे।


माता रानी की सवारी चार घोड़े के रथ पर सवार सुसज्जित के आगे काली माई अपने गणौ के साथ खेलती हुई चल रही थी। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा हो रही थी।


रमनपुर की चामुंडा मैया पर विशेष दर्शन किए गए तथा चामुंडा मैया का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। काली माता की रथ में सवार मनोहर झांकी आगे चल रही थी।भक्तजनों माता रानी के भजनों को गाते हुए पदयात्रा चल रही थी। मनोज दुबे, हरीश वर्मा, प्रमोद वर्मा,सुधाकर सिंह, अजय सिंह, पम्मी शर्मा, मंजू वर्मा, कमला देवी, पवन दिवाकर, सौरभ वर्मा, तनू वर्मा,देवस्वरूप शर्मा व भारी संख्या में महिलाएं तथा पुरुष भक्तजन माता रानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जो कंकाली देवी माता रानी मंदिर पर विधि विधान के साथ पूजन अर्जन व आरती वंदन, माता रानी की चुनरी, सातों श्रृंगार तथा भेंट अर्पित कर पूर्ण हुई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment

पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार, सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सजे जागरूक कल्पवृक्षय बेटी बचाओ, बाल विवाह और साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों पर दी सीख