छात्रा कुमारी रश्मि बनी एक दिन की थानाध्यक्ष , जनसुनवाई की

शिकायतों को जल्द और सही तरीके से निपटाने के दिए निर्देश:पुलिस की कार्यप्रणाली समझीसिकंदराराऊ। कोतवाली में शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के दौरान एक अनूठी पहल की गई। कस्बा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा-8 की छात्रा कुमारी रश्मि को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान छात्रा रश्मि ने थाने में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मिली शिकायतों को जल्दी और सही तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी की गई। यह पहल मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत की गई । जिसका मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण है। इसके जरिए बालिकाओं को नेतृत्व के अवसर दिए गए और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा द्वारा छात्राओं और महिला अध्यापिकाओं को चॉकलेट और फ्रूटी देकर सम्मानित किया गया।

उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान महिला पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 समेत विभित्र हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करना है उद्देश्य मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत बालिकाओं को एक दिवसीय थानाध्यक्ष बनाकर पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता एवं आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनपद की पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment