रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते दूसरे दिन भी फाटक रहा बंद : शनिवार को भी पूरे दिन रेलवे ट्रैक पर चला कार्य

रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते दूसरे दिन भी फाटक रहा बंद : शनिवार को भी पूरे दिन रेलवे ट्रैक पर चला कार्य

सिकंदराराऊ । एटा रोड स्थित रेलवे फाटक पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे से मरम्मत कार्य शुरू हो गया। उक्त मरम्मत कार्य दूसरे दिन शनिवार की शाम तक जारी रहा। जिसके चलते दूसरे दिन शनिवार को भी रेलवे फाटक बंद रहा। रेलवे ट्रैक पर मशीनों द्वारा पूरे दिन लाइन बदलने आदि कार्य को किया गया।


बतादें कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे से रेलवे विभाग द्वारा एटा रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते फाटक को बंद कर दिया गया था। जो शनिवार की शाम तक बंद रहा । शनिवार को दूसरे दिन रेलवे लाइन की मरम्मत और ट्रैक के एक हिस्से को बदलने का कार्य रेलवे कर्मचारी करने में जुटे रहे। भारी मशीनों के द्वारा रेलवे ट्रैक पर लाइन बदलने का कार्य किया गया। उक्त कार्य को करने के लिए कर्मचारी दूसरे दिन शनिवार को भी जुटे रहे। रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के चलते फाटक बंद होने की घोषणा पूर्व में करा दी गई थी। फाटक के बंद होने से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को अपने वाहन हाइवे पर होकर गुजारने पड़े। दूसरे दिन शनिवार को भी पूरे दिन कर्मचारी रेलवे ट्रैक पर कार्य करने में जुटे रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment